Tuesday, May 19, 2020

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से माधवी गणवीर की रचना- छु ले प्रखर

नाम - माधवी गणवीर
जिला - राजनादगांव
शीर्षक - छु ले प्रखर
कविता

ज्वाला जो धधक चुकी,
मन की धूल उफन चुकी,
राह के कांटे देख
अक्ष तु, न सिहर, न सिहर,
बढ़कर छू ले प्रखर, छू ले प्रखर।

तम भरा सारा आकाश,
आशा से जागे विश्वास,
दुख रे तु, दम न भर,
नहीं ठहरता कोई पहर, कोई पहर।

अब जागा है जुनून,
अब मिलेगा मुझे सुकून,
वक़्त न कभी ऐसा आया,
कदम न जाए जो ठहर,जो ठहर,
बढ़कर छू ले प्रखर, छु ले प्रखर।

माधवी गणवीर

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...