Monday, May 4, 2020

छत्तीसगढ़ से गौतम साहू की रचना- मातृशक्ती तुम्हें प्रणाम

नाम: गौतम साहू 
पता :कोंडागांव (छ. ग.) 
शीर्षक : मातृशक्ती तुम्हें प्रणाम 
मो. नं. :8319161714

देश की आंन हो परिवार की शान हो, 
माता -पिता की मान हो संतानो की भगवान हो! 
तुम्ही काली, लक्ष्मी, सरस्वती समान ------------------
मातृशक्ति तुम्हें बारम्बार प्रणाम. 

तुम्हारी महिमा अपरम्पार कोई न पावै पार, 
देव -दानव गए सब हार मानव तू क्यों करे अहंकार! 
परीक्षा लेने गए देवों को बना दिया पुत्र समान --------------
मातृशक्ती तुम्हें बारम्बार प्रणाम. 

चलो न कोई चाल वह सब जानती पहचानती है, 
जब तोडेगी मौन व्रत तो नहीं कल्याण कारी है! 
अग्नि परीक्षा देकर जिसने चूर किया अभिमान -----------
मातृशक्ती तुम्हें बारम्बार प्रणाम. 

न समझो नादानो वस्तु वह तो घर की मर्यादा है, 
न वह अबला लाचार वह तो जग की माता है! 
रग -रग में दौड़ रही स्नेह, क्षमा  और दान ----------------
मातृशक्ती तुम्हें बारम्बार प्रणाम. 

गौतम साहू 
कोंडागांव (छ. ग.) 
===================

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...