Tuesday, May 12, 2020

छत्तीसगढ़ से दिवाकर चंद्र त्रिपाठी की रचना माँ कहती है

नाम-- दिवाकर चंद्र त्रिपाठी 
राज्य ---- छत्तीसगढ़  
जिला--- रायपुर 
संपर्क सूत्र--- 9893900105

रचना का शीर्षक--- माँ कहती है ।

#माँ_कहती_है ।
---------------------
सुंदर सुखद बना जीवन को माँ कहती है ।
छूलो बढ़कर नील गगन को माँ कहती है ।।

मुझसे तू है तुझमें मैं हूँ तू मेरी परछाई है ।
 बोल तोतली भाये मन को माँ कहती है ।।

उठना गिरना चलना ये भी सीख दिया हमने,
माँ का मान मिला इस तन को माँ कहती है।।

तेरी नटखट चाल आकर छुप जाना गोदी में,
सुरभित कर डाला तनमन को माँ कहती  है।।

तू मेरा प्रतिबिम्ब धरा पर चलती फिरती मूरत,
नयन निहारें रूप छोड़ दर्पन को माँ कहती है।।

मन उदास हो जाता जबआंखों से हो ओझल ,
इंद्रधनुष में रंग दिया है मेरे मन को माँ कहती है।

कल्पना दिवाकर रहा तुम्हारे अंतर्मन का बीज ,
कोटि नमन इस अद्भुत सृजन को माँ कहती है।

दिवाकर चंद्र त्रिपाठी ।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...