राज्य-छत्तीसगढ़,जिला-महासमुन्द
संपर्क- 8103535652
शीर्षक - मैं तेरा(मई 13)
जीवन के शुभ दिवसों का सबेरा है।
मिलती रहे खुशियों का पल बसेरा है।
खास जीवन का अहसास कर लें आज।
तारीखों में विशेष मैं तेरा(मई 13) है।1।
करूँ निवेदन सबको,विद्या का वरदान मिले।
हर वक्त काम आए,शिक्षा व सम्मान मिले।
जग को देखो समरूप,तुमको समरूपता का ज्ञान मिले।
मिले न धन दौलत,जग में ऊँचा तुम्हारा नाम मिले।2।
कर्मों के फल कब किसको कहाँ अब मिलते हैं।
चिरागों सा आश का दीपक कैसे बुझते हैं।
सालों साल आप हमेशा खुशी से मुस्कुराते रहें।
आपके जन्मदिवस पर हम दुआएँ रब से करते हैं।3।
दया,त्याग,प्रेम की त्रिवेणी शून्य से अनंत मिले।
करुणा की धार बहे,स्वभाव से हर कोई संत मिले।
चरित्र बन जाये मिशाल,जग में नाम जीवंत मिले।
सालों साल रहे आपका साथ मुझे अनंत मिले।4।
सुन्दर लाल डडसेना"मधुर"
सुंदर जन्म दिन की बधाई
ReplyDeleteसुंदर
ReplyDeletesundar ji !! janmdin ki badhai
ReplyDeleteअति उत्तम रचना
ReplyDelete