जिला- कोरिया, छत्तीसगढ़
विधा- ग़ज़ल
--------------------
तेरी हंसी तेरी खुशी, मेरे लिए मायने रखती है,
तेरा वजूद तेरी जिंदगी, मेरे लिए मायने रखती है।
जब होते हो आंखों से ओझल, तन्हा हो जाता हूं,
नजर के सामने तेरी मौजूदगी, मेरे लिए मायने रखती है।
जमाने का क्या है क्या नहीं ,मुझको नहीं खबर,
भोली सूरत पर यह सादगी, मेरे लिए मायने रखती है।
जारी रखना इस सिलसिले को, बदलते वक्त के साथ,
तेरी वफा की अदायगी, मेरे लिए मायने रखती है।
सलामत रखना तुम इसे, कयामत की हद तक,
हमनशीं तेरी पाकिजगी, मेरे लिए मायने रखती है ।।
बिजेन्द्र अहीर
Bahut sundar gajal, dil ko chhu lena wala hai ye, thanks
ReplyDeleteBahut hi sundar.......
ReplyDeleteHriday sparsh Karti hui lines Hain....
ReplyDeleteBahut hi sundar.......
Hriday sparsh Karti hui lines Hain....