Tuesday, May 12, 2020

छत्तीसगढ़ से लता शर्मा की रचना- नैतिकता का मूल्य

नाम-लता शर्मा
जांजगीर(छग)
काव्य सृजन
विषय-नैतिकता का मूल्य

शीर्षक -नैतिकता पालन


हमने जो सीखा अपने पूर्वज से,
आज वही अपने बच्चों को सीखाते हैं,
रहें सदा अडिग नैतिक मूल्यों पर,
हम पाठ नैतिकता का पढाते हैं।

जैसे हमने किया है बडों से आचरण,
बच्चे करें वही अपने भी जीवन में पालन।

समय पर जगना,खाना,सोना,
हर किसी से हिलमिल रहना,
पर हैं ये आज के बच्चे,
लगता नहीं करेंगे अनुसरण,
फिर भी कोशिश यही होती है,
बच्चे सीखें शुभ आचरण,
हो जाऊं फिर मैं कृतार्थ,
सफल हो जाए मेरा यह जीवन।

लता शर्मा

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...