बाँदीकुई(दौसा)राज.
*माँ*
मो 9414335460
माँ
ममता की मूरत है माँ
प्रेम दया की सूरत है माँ
एक अनमोल रिश्ता है माँ
जीवन की सम्पूर्णता है माँ
सृष्टि की आद्या शक्ति है माँ
सृष्टा की अद्भुत सृष्टि है माँ
ममता नेह का भंडार है माँ
सच्चा निस्वार्थ प्यार है माँ
जीवन जीना सिखाती माँ
जीवन आसान करती माँ
ईश्वर का वरदान है माँ
गीता और कुरान है माँ
वात्सल्य का सागर है माँ
शांति का आकर है माँ
जीवन सुख से भरती माँ
सब दुखों को हरती है माँ
प्यार का अहसास है माँ
जीवन का विश्वास है माँ
सबसे सुंदर रूप है माँ
ईश्वर का प्रतिरूप है माँ
@डॉ एन के सेठी
No comments:
Post a Comment