Monday, April 20, 2020

छत्तीसगढ़ से शैलेन्द्र चेलक की रचना- मुफ़लिसी

नाम - शैलेन्द्र चेलक
पता - पेंडरवानी , बालोद ,छ. ग .
सम्पर्क - 9098528976
शीर्षक - मुफ़लिसी

          मुफ़लिसी
-----------------------------------
मुफ़लिसी के आलम में भी,
शहंशाह के तरह जिया करते हैं ,
मुस्कुराहट रहती है होंठो पर ,
गम का प्याला पिया करते हैं ,
जमाना कल भी मेरा था ,
जमाना आज भी मेरा है ,
यही सोचकर हम ,
आज का गुजारा किया करते हैं ,
तू भी तंगहाल महलो में ,
मैं सड़क में सही ,
क्या ? हुआ कि तेरे दरख्तों का ,
किनारा किया करते हैं ,
कुछ नहीं मेरे पास ,
तो कोई गम भी नही ,
भरी मुफ़लिसी में भी हम ,
हँसी का नज़ारा दिया करते हैं ,
गर कोई सामने आए ,
दो रोटी देने को कभी ,
तो मुझपर जलालत भरे ,
इशारा किया करते हैं ,
जाएगा एक दिन तू भी ,
चार कांधो में मेरी ही तरह ,
फिर किस बात पर यूं ,
गुमां का नज़ारा किया करते हैं ,
सोच मेरी मुफ़लिसी ही सही ,
तेरी बे -अदबी ,
हम न तेरे अदबों पे ,
जुबां सिया करते हैं ,
मुफ़लिसी के आलम में भी ,
शहंशाह की तरह जिया करते हैं ,

          - शैलेन्द्र चेलक -

4 comments:

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...