Wednesday, April 15, 2020

राजस्थान से प्रदीप गुप्ता की रचना - मोबाइल और लॉक डाऊन

नाम - प्रदीप गुप्ता 
शीर्षक - मोबाइल और लॉक डाऊन 
राज्य - राजस्थान , अजमेर 
संपर्क -

मोबाइल और लॉक डाऊन 
---------------------------------

लॉक डाऊन भी बेचारा फूट फूट कर रोता 
अगर हमारे पास हमारा ये मोबाइल नही होता 
सोशल मीडीया पर बैठकर सारा दिन लोगो को ज्ञान बाँट रहे हैं 
इसी के सहारे जैसे तैसे लॉक डाऊन के दिन काट रहे हैं 
सुबह से शाम तक इसी पर चिपके रहते हैं 
मोबाइल के कारण ही बोरियत से बचे रहते हैं 
ऐसे विकट समय भी हमारे मुख पर कांति है 
पत्नी भी मोबाइल पर बिजी है इसीलिये घर में शान्ति है 
अगर मोबाइल नही होता तो घर में महाभारत हो जाती 
ये जो शांति दिखाईं दें रहीं हैं कभी की गारत हो जाती 
कोई पत्नी इतने दिनों तक पति को घर पर कब सहती है
वो तो व्हाट्सएप्प और फेसबुक की वजह से चुपचाप रहती है
घर में कैद होकर भी मानो हम आकाश में उड़ रहे हैं 
इसी की वजह से हम बाकी दुनिया और मित्रों से जुड़ रहे हैं 
ये ना होता तो घर में जान के लाले पड़ जाते 
जरा जरा सी बात पर बच्चे भी आपस में लड़ जाते 
खाली समय में ये हमारे शौक भी पूरे करवा रहा हैं 
गीत संगीत के साथ साथ ऑन लाईन गोष्ठियां भी करवा रहा है 
मनोरंजन के अलावा मोबाइल हमारे अन्य कार्य भी कर रहा है 
और घर में रहकर भी हमें हर तरह से अपडेट भी कर रहा है 
इसी की वजह से लॉक डाऊन पूरी तरह सफल है 
इसी की वजह से सरकारी निर्देशों पर सख्ती से अमल है 
अब जो होना है वो तो विधाता द्वारा पूर्व निर्धारित है 
मगर लॉक डाऊन में जीने के लिये आज आदमी मोबाइल  पर ही आधारित  है

प्रदीप गुप्ता
अजमेर

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...