राज्य - छत्तीसगढ़
शीर्षक - कोई रोग ना
मोबाइल - 9993819429
कोरोना के बाद अब,
हो कोई रोग ना,
समूचा शहर किसी,
रोग से घिरे ना।
स्वच्छता इसका है,
मूल मंत्र जान ले,
हम हर कहीं हर घड़ी,
स्वच्छता से काम ले।
क्यो न स्वच्छता को,
हम करे परे ना।
अब कोरोना के बाद,
हो कोई रोग ना।
अंधी आधुनिकता मे,
ज़िन्दगी न जीये हम,
जो है अपनी संस्कृति,
उसे स्वीकार ले हम।
प्रकृति से छेड़छाड़,
कभी कहीं करे ना।
कोरोना के बाद अब,
हो कोई रोग ना।
विज्ञान विनाश का,
न कारण अब बने,
यह किसी अहं मे ,
किसी छोर न तने।
विज्ञान अध्यात्म से,
अलग थलग रहे ना।
कोरोना के बाद अब,
हो कोई रोग ना।
--- संतोष श्रीवास्तव "सम"
बरदेभाटा, कांकेर, छग।
No comments:
Post a Comment