राज्य-छत्तीसगढ़
कविता का शीर्षक-कोरोना को है हराना
सर्दी खाँसी सांस में दिक्कत
तो हो सकता हे कोरोना ।
मास्क लगाना हाँथों को धोना
साफ हो घर का कोना कोना ।।
मंदिरा मांस न सेवन करना
अब तो त्यागो मांसाहार ।
दूर से सबको करो नमन
बदलो अपना व्यवहार ।।
भीड़ भाड़ से दूर रहो
न किसी से हाँथ मिलाना ।
छींको तो रूमाल रखो
सबक ये सबको याद दिलाना ।।
अगर आ रहा ज्वर शीघ्र ही
स्वास्थ की जांच कराना ।
मिलकर लो संकल्प भारत में
"कोरोना" को है हराना ।।
Very nice do
ReplyDeleteBest of luck