Wednesday, April 8, 2020

छत्तीसगढ़ से स्वपन बोस की रचना- मौसम

नाम श्री स्वपन बोस
पता जुगानी केम्प छत्तीसगढ़ कोण्डागांव
मो 9340433481
शीर्षक मौसम

 मौसम बदल रहा है ।
  विश्व के सामने ,
अब प्रकृति का संकेत
 समझना होगा ।

अंधी भौतिक दौड़ 
 छोड़ प्रकृति को ,
बचाना पड़ेगा ।

हो रही छत विक्षत 
ओजन परत को बचाना
पड़ेगा ।

प्लास्टीक ,की उपयोगिता को कम
करना पड़ेगा ।

बड़ रही ग्लोबलवार्मिंग
को भी ,कम करना पड़ेगा ।

जंगल से ही ,मौसम का
चक्र ,सही बना रहता है,
यह बात भी समझना
पड़ेगा ।

हम इन्सान ,सब कर सकते हैं ,यह बात सच
नहीं भगवान से भी डरना पड़ेगा ।

हमने तो बहुत खोज
किये , भौतिक सुख सुविधाओं में जीये 
अब विकास का नया
पैमाना बनाना पड़ेगा ।

समय रहते न चेते 
वन काटकर शहर बसाते रहे ,खादश्रृखंला
न बनाये रखें तो , प्रकृति
का कोप सहना पड़ेगा ।

संतुलन मौसम ही जीवन है ,जीवन
की खुशहाली के लिए
हर मनुष्य को ,एक पेड़
लगाना पड़ेगा ।

1 comment:

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...