पिथौरा ( छत्तीसगढ़ )
शीर्षक लिखूँ
लिखूँ
प्यार लिखूँ या
नफरत लिखूँ
मिलना लिखूँ या
बिछड़ना लिखूँ ।
बोल ।
प्यार का तेरे
इजहार लिखूँ ।
तेरे नफरत का
ख्याल लिखूँ
बोल ।
मिलना तेरे
जिंदगी लिखूँ या
बिछड़ना तेरे
मौत लिखूँ ।
बोल ।
हँसी लिखूँ
होंठों के या
दिल के
गम लिखूँ ।
बोल ।
खुश दिखूँ
कभी कभी या
उदास सा
हर रोज लिखूँ ।
बोल ।
संतोष गुप्ता पिथौरा
No comments:
Post a Comment