Monday, April 20, 2020

कर्नाटक से डॉ सुनील कुमार परीट की रचना- मुक्त

नाम-डॉ सुनील कुमार परीट
राज्य-कर्नाटक
कविता का शीर्षक- मुक्त
8867417505

मुक्त

हे मेरे परमपिता
मुझे मुक्त कर दे
इन जंजीरों से
मुझे मुक्त कर दे
मेरी मंजिल कहाँ है
ये मैं नहीं जानता
मेरा यान कहाँ जा रहा है
ये मैं नहीं जानता ।

इन बंधनों में जकड गया
स्थिति ऐसी बन गई है
साँस नहीं ले पा रहा हूँ
हरदम घुटन सी होती है
दिल को पत्थर बना लेता हूँ
चल तू मुझे मुक्त कर दे
अब मेरे आत्मा को 
परमात्मा में लीन कर दे ।

सहता हूँ सबकुछ चुपचाप
रोता हूँ मन में चुपचाप
चला आता हूँ तेरी ओर चुपचाप
तू मुझे मुक्त कर दे चुपचाप ।
 
व्याख्याः- कल हमारे एक परिचित ने आत्महत्या कर ली उसी संदर्भ में लिखी हुई कविता है। इसे नकारात्मक भाव से न लें।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...