Monday, April 20, 2020

उत्तरप्रदेश से विष्णु चारग की रचना

विष्णु चारग   
अलीगढ़ , उत्तर प्रदेश
शीर्षक -:. गरीबी में आशा की किरणें


अनाज नहीं है घर में उनके , 
है नहीं कोई अन्य विकल्प ।
भूखे नंगे बिन मकान के , 
क्या लेगा कोई संकल्प ।।

निर्वस्त्र घूमता तन उघाड़कर ,
चहुँ ओऱ देखता स्वप्न किरण ।
बिना अर्थ बिन धन वैभव के ,
नहीं सूझती कहीं शरण ।।

क्या रोते रहें भाग्य पर अपने ?
या कुछ करने हैं ऐसे कर्म ।
इस गरीबी के निःशब्द चिह्न को ,
दूर हटाना है अपना धर्म ।।

अर्थ रहित इस दंश से उबरें ,
करें पूर्ण हम स्वयं निज स्वप्न ।
बच्चे शिच्छा उच्च ग्रहण करें ,
हो अपना यह स्वच्छ प्रयत्न ।।

हैं गरीब पैसे से तो क्या ,
मत होना मन से निराश ।
श्रेष्ठ शस्त्र है मन यह तेरा , 
हर दुविधा में रखना आश ।।


No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...