Monday, April 13, 2020

असम से विनय कुमार 'बुद्ध' की रचना- जय भीम

कवि: विनय कुमार 'बुद्ध'
शीर्षक: जय भीम
राज्य: असम
*जय भीम*
***********
भारत की तुम शान हो,
तुमको प्यार असीम ।
देश तुझे पा धन्य है,
सब बोलो जय भीम ।।

बाबा साहब ने दिया,
संविधान-सा ग्रंथ ।
सीख दिया मिलके रहो,
हो चाहे जो पंथ ।।

छुआ-छूत जड़ से मिटे,
भारत का यह रोग ।
लड़ो नहीं हथियार से,
कर शिक्षा का प्रयोग ।।

सदियों तलक घर जिसके,
अंधेरा था घोर ।
रौशन तुम करने उसे,
खूब लगा दी जोर ।।

चाँद-सूर्य जब तक रहे,
गूंजे तेरा नाम ।
बाबा तुझको मैं करूँ,
बारम्बार प्रणाम ।।
   

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...