Wednesday, April 29, 2020

बिहार से रुपेश कुमार की रचना- काश.....

नाम ~ रुपेश कुमार
पता ~ चैनपुर, सिवान , बिहार 
शीर्षक ~ काश मेरा सपना सच हो जायें 
सम्पर्क ~ 9934963293

काश मेरा सपना सच हो जायें ,
जीवन के बहुमुल्य समय सत्य हो जायें ,
सबको अपना लक्ष्य प्राप्त हो जायें ,
मन को छू लेने वाली कोई बात हो जायें ,

काश मेरा सपना सच हो जायें ,
विज्ञान की प्रगति से दुनिया को आलोकित किया जायें ,
भौतिकी, रसायन , जीव की जीवनदान मिल जायें ,
मनुष्यों मे जग-ज्योत जलाया जायें ,

काश मेरा सपना सच हो जायें ,
साहित्य से समाज का ज्योत जलाया जायें ,
राजनीतिक की स्तंभ को रोशनी दिखाया जायें ,
जीवन के दृव्य-दृष्टि को नई पहचान दिलाया जायें ,

काश मेरा सपना सच हो जायें ,
मौत के मुह से कैसे बचा जायें ,
साँसो के साँस से कैसे बचा जायें ,
नवजीवन को नव नवल नई नयन मिला जायें ,

काश मेरा सपना सच हो जायें ,
जीवन मे प्यार को प्यार मिला जायें ,
आँखो से ओझल होकर दुनिया मिला जायें  ,
आरजू - गुस्त्जू से याद मिला जायें ,

काश मेरा सपना सच हो जायें ,
जीवन मे गणितीय अनुपात को मिला जायें ,
खगोलीय विज्ञान की खोज किया जायें ,
जिससे मंगलयान, चंद्रयान की नई युग बदला जायें ,

काश मेरा सपना सच हो जायें ,
जीवन मे ज्योतिषी विज्ञान का रँग लाया जायें ,
देश दुनिया की भविष्य का पता लगाया जायें ,
अपनी पुरानी संस्कृति को विश्व मे फैलाया जायें ,

काश मेरा सपना सच हो जायें ,
भारत देश मे डॉक्टर, इन्जीनियर की उपज बढ़ाया जायें ,
विश्व मे भारत का मस्तक ऊँचा हो जायें ,
वर्तमान एवं भविष्य का सपना सजाया जायें ,

काश मेरा सपना सच हो जायें ,
वैज्ञानिकों से विश्व मे भारत का नाम रोशन हो जायें ,
इसरो, डी.आर.डी.ओ से विश्व को पीछे किया जायें ,
पूरे विश्व के जुबान पे भारत से डरना सिखाया जायें ,

काश मेरा सपना सच हो जायें !

2 comments:

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...