Monday, April 20, 2020

दिल्ली से शिवशंकर लोध राजपूत की रचना -समय

नाम :शिवशंकर लोध राजपूत 
राज्य :दिल्ली 
कविता का शीर्षक :समय बिताना 
संपर्क नंवर :7217618716

***समय बिताना***

कोरोना वायरस ने
इंसान को इंसान से ना मिलने, 
भक्तों को भगवान से ना मिलने
बच्चों को स्कूल मे ना जाने पर
एक मजदूर को दिहाड़ी से
वंचित रहने पर मजबूर कर दिया!
 मानव जाति को घर पर, 
रहने को विवश कर दिया
फैक्ट्री, कारखाने, कार्यालय, 
को रुकने पर मजबूर कर दिया !!
सड़को,गली-मोहल्लों के चौराहों
को वीरान होने पर मजबूर कर दिया 
रेल सेवा, सड़क परिवहन, वायुयान, 
को भी रुकने पर मजबूर कर दिया !
शादी समारोह, धरना प्रदर्शन 
को भी रुकने पर मजबूर कर दिया 
गली मोहल्लो, पड़ोसी कुत्तों को 
ना भोंकने पर मजबूर कर दिया !!
कवि को करोना वायरस पर कविता, 
लिखने को मजबूर कर दिया !
एक  कलाकार को इस बिषय पर, 
आकृति बनाने पर मजबूर कर दिया !
कोरोना वायरस ने एक अच्छा काम किया
जिनको फुर्सत नहीं थी अपनों को, 
समय देने की उनको अपने परिवार के
साथ समय बिताने पर मजबूर कर दिया !!
_शिवशंकर लोध

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...