Tuesday, March 24, 2020

राजस्थान से बजरंग दान चारण की रचना- कोरोना

कवि का नाम   बजरंग दान चारण 
राज्य  राजस्थान
 निवासी - नाथूसर ,बीकानेर 
कविता का शीर्षक-   कोरोना वायरस
मोबाइल नम्बर 8949410152

कुदरत से टकराया मानव
दर्पण उसको दिखा दिया
एक विषाणु ने पलभर में
सारी धरा को हिला दिया
त्राहि माम मची है जग में
लोग डर रहे जंजालों में
शिवजी छोड़  शिवालय 
आए आज अस्पतालों में

आदमी आज आदमी से डरने  लगा
मानवी को छूने से मानवी मरने लगा
हल्के में मत आंको, तूफानी हालात  है
घरों में रहो ,बाहर जहरीली बरसात है

मौत ने ताण्डव मचाया
बिलखता हर शहर है
मातम का मंजर छाया
मानवता पर कहर है

इस चीनी आफत से जिन्दगी बचाइए
जिन्दगी है जंग में जरा संभल जाइए
मुश्किलों में हौसलों से मिलती मंजिले
कोरोना से वतन को जंग जीताइए

मुसाफ़िर व मुसाफिरी से बचने का वक्त है
करीब मत आओ अभी फासलों का वक्त है
सब्र कर बंदे अभी तो मुश्किलों का वक्त है
घरों में रहो दोस्तों एहतियात का वक्त है
हवा हुई जहरीली दरवाजा मत खोलो
सांसे हुई विषैली अभी सब कम बोलो

एहतियात का देखना असर हसीन होगा
उपहार में हम को जीवन नसीब होगा
           कवि बजरंग दान चारण 
            नाथूसर बीकानेर

6 comments:

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...