शीर्षक - दूर होने लगे
राज्य - छत्तीसगढ़
मोबाइल - 9993819429
दूर होने लगे
---------------
ये क्या हुआ देश को,
कहां से लगा ग्रहण,
के दूर होने लगे,
सब एक दूसरे से।
ये तमस की छटा,
दिखाती न राह,
तड़फने लगे सब,
एक दूसरे से।
कोरोना जो आया,
किया सबको बेबस,
जिन्दगी की पटरी,
गई टूट सी है।
के रोते बिलखते,
दिखे सब यहां पर,
कोई भूख से पस्त,
कोई प्यास से है ।
ये तस्वीर दिखती,
बड़ी ही भयानक,
थमेगा कब ये,
सिलसिला यहां पर।
ये क्या हुआ देश को,
कहां से लगा ग्रहण,
के दूर होने लगे,
सब एक दूसरे से।।
-- संतोष श्रीवास्तव "सम"
कांकेर, छ.ग. ।
No comments:
Post a Comment