पता - पेंडरवानी , बालोद ,छ. ग.
शीर्षक - निर्भया को मिला न्याय
सम्पर्क - 9098518976
निर्भया को मिला न्याय
–--------------//--------------------
16 दिसम्बर मध्य रात्रि को ,
बस में बेटी पर अत्याचार ,
वासना के अंधे , कुछ दरिंदे ,
किये उस पर , सामूहिक बलात्कार,
बस सूनी थी , सड़कें सूनी ,
उसके किसी ने न बातें सुनी ,
उस पर क्या बीती, थाह नही ,
थी सड़क किनारे कराह रही ,
मरणासन्न पर निर्भया ,
भय से ही जग देख रही थी ,
अस्पताल में पल -पल मरते ,
न्याय को नजरें फेक रही थी ,
फिर भारत बंद , केंडल मार्च ,
जगह -जगह आहवान हुए ,
ऐसे दरिंदो को फांसी दो ,
जब दोषियों के पहचान हुए ,
फिर न्याय तंत्र में गुहार लगाते ,
पक्ष -विपक्ष का कई दौर चला ,
फैसला आया निचली अदालतों में,
फिर भी यह केस न्याय तंत्र का सिरमौर(सुप्रीम कोर्ट) चला ,
फिर दरिन्दों ने आजीवन कारावास ,
न जाने क्या-क्या चालें चलीं ,
भारत माता के बेटी ,के पाले में ,
न्याय आया , उनकी न एक चली ,
आखिरकार फाँसी हुआ सबको ,
दोषियों का फिर जुबान सिला ,
हुआ अत्याचार पर न्याय की जीत ,
निर्भया को न्याय मिला ,
पूरे जग में हर किसी को ,
अस्मिता रक्षा का उचित हक बनें ,
कठोर कानून हो न्यायतंत्र में ,
जो दुसरों के लिए सबक बनें ।
शैलेन्द्र चेलक
पेंडरवानी , बालोद
छत्तीसगढ़
Bhut bdiya chelak ji samsamyik rachna
ReplyDeleteधन्यवाद सर जी
Deleteसुन्दर रचना
ReplyDelete