पता - अजमेर राजस्थान
शीर्षक - विधायक
संपर्क - 9461324842
विधायक
------------
मैं विधायक हूँ
केवल विधायक
मैं सरकार मेँ मंत्री नही हूँ
किसी आयोग का अध्यक्ष क्या
सदस्य भी नही हूँ
समझे कुछ
सरकार मेँ मेरी कोई सुनता नही
संघठन मेँ मुझे कोई चुनता नही
अभी भी नही समझे
अरे भाई मुझे टटोलो तो सही
मुझे समझो तो सही
लगता है आप अभी भी नही समझे
कुछ और विधायक भी है
मेरे जैसे केवल विधायक
जो मेरे संपर्क में हैं
जो मेरे समर्थक हैं
मेरी बात मानते हैं
मेरे इशारे पर
कुछ भी कर सकते हैं
आप तो बड़े नादान हैं
अभी भी कुछ नही समझ रहें
अरे भाई दुनिया में
हर चीज बिकती है
हर चीज समझे
बस खरीददार चाहिऐ
आप सर हिला रहे हैं
लगता है कुछ कुछ
समझ में आ रहा है
अरे नही नही
आप गलत समझ रहे हैं
ऐसी बात नही है
दरअसल मैं यहां
घुटन महसूस कर रहा हूँ
में यहाँ जनता की
सेवा नही कर पा रहा हूँ
में क्षुब्ध हूँ कि मेरी सरकार
गरीबों और किसानों से किये वादे
पूरे नही कर रही है
नही नही और कोई बात नही
अब आप कहते हैं तो
अब आप वादा करते हैं तो
अब आप भरोसा हीं
दिला रहे हैं तो
अरे अब आप तो जिद हीं
करने लगे
तो ठीक हैं फिर
में आज हीं अपना इस्तीफा
दे देता हूँ ।
प्रदीप गुप्ता
अजमेर राजस्थान
No comments:
Post a Comment