राज्य- छत्तीसगढ़
रचना- गीत
चलो दुनियाँ नई बसायेंगे हम चलो
चाँद को जमीं पे लायेंगे हम चलो
सब कुछ यही से, मिल तो गया है,
कुछ पाना चाहे, वो पा ही लेंगे,
सपने संजोना और उनका पूरा होना,
अवसर नया बनाएंगे हम चलो
शिकवे गिले है, सब ही वही हैं,
हम तुम वही हैं, वो भी वही है,
चलता है जो कुछ, सब कुछ वही है,
मौजूँ नया बनाएंगे हम चलो l
साये वही है जी सपने वही है,
जीवन सफर का चलना वही है,
मिलने वालो की, जुस्तजू वही है,
मंजर नया सा बनायेंगे हम चलो l
No comments:
Post a Comment