राज्य -पश्चिम बंगाल
संपर्क-9434758093
शीर्षक- "धर्म की दुकानदारी"
धर्म की दुकानदारी
जब बंद होने लगती है
तो धर्म के ठेकेदार
ईजाद करते हैं
चमत्कार के नए रूप
पैदा करते हैं
कहीं पर बाबा
कहीं पर माँ
कहीं पर शिवलिंग
प्रकट होता है
तो कहीं पर वर्षों
पुरानी खंडित मूर्ति
मिलती है
फिर लगता है
भक्तों का मेला
आने लगते हैं
चढ़ावे
धर्म की दुकानदारी
फिर चल निकलती है
ठेकेदारों की चांदी
कटने लगती है
दिनेश चंद्र प्रसाद "दीनेश" कलकत्ता
No comments:
Post a Comment