Thursday, March 5, 2020

छत्तीसगढ़ से एस के नीरज की ग़ज़ल

रचनाकार - एस के नीरज
राज्य - छत्तीसगढ़
संपर्क - 99770-45540
" ग़ज़ल "
"""***"""
मैं एक ऐसी ग़ज़ल लिखना चाहता हूं
ग्रुप में बस मैं ही मैं दिखना चाहता हूं ।

ग़ज़ल की ए बी सी डी का मुझे पता नहीं 
जो भी हो आप सबसे  सीखना चाहता हूं ।

अब तक सम्मान पत्र को तरस रहा हूं यारों
मिल भर जाए  जोर से चीखना चाहता हूं ।

कोशिश यही है एक लम्बी पारी खेल जाऊं
बस आपके बीच हमेशा टिकना चाहता हूं।

कोई खरीददार है जो  खरीद सके मुझे
साहित्य के बाजार में मैं बिकना चाहता हूं ।

              एस के नीरज
             ( 03/03/2020)

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...