Monday, February 17, 2020

छत्तीसगढ़ से चेतन सिंह की रचना- हिन्दू - मुस्लिम एक है !

नाम - चेतन सिंह 
पता - कसडोल , छ ग
संपर्क - 9202507146
शीर्षक - हिन्दू - मुस्लिम एक है !
____________________________
अमन पसंद मेरे मुल्क में ,
  नफरत का जहर घोला किसने ?
शुकूने - जिंदगी थी आदमियत में ,
  तू हिन्दू - तू मुस्लिम बोला किसने ?
बनकर हमसाया चल रहे थे हम ,
   अपनी - अपनी मंजिल की ओर ;
दरमियां हम दोनों के दुश्मनी का ,
      फेंका मजहबीं शोला किसने ?

तेरा मकां भी , मेरा बसेरा भी !
प्रतिदिन निकलता ,नया सवेरा भी !
चाहे नाम जुदा हो हम दोनों का ,
ये हिन्द तेरा भी , ये हिन्द मेरा भी !
हम कतरा - ए - वतन हैं ,
 धर्म के तराजू में हमें तोला किसने ?

चाहे तू अम्मां कहे , या मैं माँ कहकर पुकारूं !
तू अजान करे मस्जिदों में , मैं रोज आरती उतारूँ !
 बता फर्क कहाँ हम दोनों के लहू में ,
रक्त बहता है वही , तू मुझे मारे या मैं तुझे मारूँ !
रब कहें या राम दोनों एक है ,
बांट दिया फिर हम दोनों का मौला किसने ? 
अमन पसंद मेरे मुल्क में ,
नफरत का जहर घोला किसने ?

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...