राज्य- छत्तीसगढ़
शीर्षक - घायल क्यों न हो
मोबाइल - 9993819429
-----
भारत मां घायल क्यों न हो
-----------------------------
जब जात प्रांत के लिए लड़ाई हो,
अपनी निज स्वार्थ परता व,
संकीर्णता की बड़ाई हो,
जब धर्म की कट्टरता लेकर,
खूं की नदी बहाई जाती है,
तब जानते हो भारत माता,
लहूलुहान हो जाती है।
भ्रष्टाचार और शोषण से,
जब लूट मचाई जाती है,
तब मेरी भारत माता,
टूट टूट सी जाती है।
जब रग रग मे माता के,
तुम्हारे द्वारा पड़े जख्म हो,
तो मेरी भारत माता इस,
कृत्य से घायल क्यो न हो।।
- संतोष श्रीवास्तव "सम"
कांकेर छग
No comments:
Post a Comment