Friday, February 14, 2020

छत्तीसगढ़ से सुन्दर लाल डडसेना"मधुर" की रचना- पुलवामा के शहीदों को नमन

कवि -सुन्दर लाल डडसेना"मधुर"
शीर्षक-पुलवामा के शहीदों को नमन
राज्य-छत्तीसगढ़,जिला-महासमुंद
मोब.- 8103535652
         

पुलवामा के शहीदों को इंसाफ दिलाना बाकी है।
देश के गद्दारों को याद दिलाना बाकी है।
1.जो पीठ पीछे वार करे,
वो कायरता की निशानी है।
पाक के नक्शे पे चले,
उसका खून नहीं पानी है।
गर हिंदुस्तानी ठान ले,
न रहेगी पाक की निशानी है।
मन मेरा हिंदुस्तानी तन मेरा खाकी है।
पुलवामा के शहीदों को इंसाफ दिलाना बाकी है।
2.भारत माता की रक्षा में,
वीर अपना प्राण लुटाते हैं।
आतंक को जड़ से मिटाके,
पुलवामा के शहीदों को इंसाफ दिलाते हैं।
कायरता की करतूत न दोहराए,
पाक को उसकी औकात दिखाते हैं।
माँ-बाप की टूटी लाठी,बहना की टूटी राखी है।
पुलवामा के शहीदों को इंसाफ दिलाना बाकी है।
*सुंदर लाल डडसेना"मधुर"*

1 comment:

  1. Jai Hind 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

    ReplyDelete

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...