पता..........भाटापारा छ.ग.
जिला........बलौदाबाजार भाटापारा
मो.नं. .......9303127446
विषय ....सरस्वती वंदना
विधा..... चौपाई
पावन तिथि आये शुभदायक।
दिन बसंत है अति फलदायक।
जनम दिवस है शारद माता।
अखिल जगत के बुद्धि प्रदाता।।1।।
वीणा धारे हंस सवारी।
वंदन चंदन मात दुलारी।
कला ज्ञान के तुम अवतारी।
गीत साज के सिरजन कारी।।2।।
माथ नवाऊँ शुभ फल पाऊँ।
शारद माँ को मंच बुलाऊँ।
नमन करूँ मैं प्रथम गणेशा।
ता पाछे जग माँ वागीशा।।3।।
तिमिर हरो हे जग कल्याणी।
सत्य वचन हो मेरी वाणी।
सात स्वरो के तुम हो ज्ञानी।
ज्ञान बुद्धि के तुम वरदानी।।4।।
द्वार खड़े है सब जन तेरे।
कृपा करो हे माता मेरे।
विमल वसन धारे जग माता।
पाठ सदा मंगलमय भाता।।5।।
पाठ करें जो सब नर नारी।
पावे शुभदा मंगल कारी।
शील मनोहर जन हितकारी।
सादर शारद अति सुखकारी।।6।।
स्वलिखित
कन्हैया लाल श्रीवास
भाटापारा छ.ग.
बलौदाबाजार भाटापारा
No comments:
Post a Comment