राज्य - छत्तीसगढ़
संपर्क न.- 99770-45540
शीर्षक :- " मानव "
---×---
मानव तुम क्यों रोते हो
किसी से बिछड़ने के बाद
क्यों मुस्कुराते हो
किसी का साथ पाने के बाद ।
मानव क्यों जलाते हो दिया
अंधियारा होने के बाद
दिया क्यों बुझा देते हो
उजियारा होने के बाद ।
मानव लकीर क्यों पीटते हो
अवसर गुजर जाने के बाद
अफसोस क्यों करते हो
असफल होने के बाद ।
मंजिल क्यों तलाशते हो
रस्ता भटकने के बाद
शीशे क्यों जोड़ते हो
रिश्ता टूट जाने के बाद ।
पौधे क्यों लगाते हो
जंगल काटने के बाद
शान्ति की उम्मीद रखते हो
देश को बांटने के बाद ।
एस के नीरज
No comments:
Post a Comment