राज्य-दरभंगा,बिहार
शीर्षक-माँ का आँचल
*माँ का आँचल*
तपती धूप में बर्फ की नमी है
माँ का आँचल
रुखरे धरती पर मखमल का बिस्तर है
माँ का आँचल
ठिठुरती रात में नर्म रजाई है
माँ का आँचल
बिमार बच्चे की सही चिकित्सा है
माँ का आँचल
रुठे बालक की खुशियों का घरौंदा है
माँ का आँचल
किसी भी दर्द की अनोखी दवा है
माँ का आँचल
कंचन प्रभा
दरभंगा, बिहार
No comments:
Post a Comment