राज्य = छत्तीसगढ़
मोबाइल 9993819429
शीर्षक= गणतंत्र
========
हमारा संघीय ढांचा ,
एक विशाल स्वरूप लिए,
हमारे गणतंत्र को,
अभिव्यक्त करता है।
हर जाति, धर्म को,
संरक्षित करता है।
न बांटता मानव से मानव को,
मानवता प़बल करता है।
संविधान संशोधित बिल भी,
पीड़ित शरणार्थियो को,
भारत की नागरिकता देना है,
उनकी डगमगाती नैया खेना है।
समानता, स्वतंत्रता, संवर्धन,
की उपज बढाता गणतंत्र है यह,
जीवन सबका सुखद ,सफल,
सहज बनाता गणतंत्र है यह।
= संतोष श्रीवास्तव सम।
No comments:
Post a Comment