पता - श्रीमाधोपुर (सीकर) राजस्थान
मोबाइल - 9982393078
शीर्षक - मोबाइल के इस दौर में...
**************************
मोबाइल के इस दौर में
मोबाइल के इस दौर में
टेलीविज़न का शौक कहाँ...
साथ बैठकर गुजरती थी शाम
अब वो बात कहाँ...
पहले चिट्ठियों का दौर था,तब
इंतज़ार में दिन कटते थे
आज मैसेज और ई-मैल पर
होता है मेल यहाँ
मोबाइल के इस दौर में...
अब वो बात कहाँ
टेलीफोन का दौर था,तब
घंटी पर सब उठ आते थे
मेरा होगा,मेरा होगा
कहकर सब चिल्लाते थे
अब घंटों मोबाइल पर
बजती है रिंग यहाँ
और कॉलर रब से पूछता है
जाने रिसीवर है कहाँ
मोबाइल के इस दौर में...
अब वो बात कहाँ
छोटे से इस फ़ोन में
लाखों-करोड़ों एप्प हैं
भटकने का बहाना नहीं
फ़ोन में जो गूगल मैप है
तोहफों का कद छोटा हुआ
जबसे आया व्हाट्सएप्प है
अब तो भावनाएँ भी बिकती है
इमोज़ी के नाम से यहाँ
हँसता हुआ इंसान दिखाए
आंसू और मजबूरियाँ
मोबाइल के इस दौर में...
अब वो बात कहाँ
चार्जिंग का झंझट नहीं
जैब में पावर-बैंक है
दोस्ती मोबाइल से करके
सब कहते,हम फ्रैंक हैं
है यारों का साथ पर
मोबाइल पर हाथ रहा
मोबाइल के इस दौर में...
अब वो बात कहाँ
नाम - राहुल कुमावत
कारीगर कलम का
सटीक चित्रण
ReplyDeleteवाह वाह क्या बात है साहब बहुत ही उत्कृष्ट रचना है
ReplyDeleteNice
ReplyDeleteVery nice poetry ��
ReplyDelete