पता.....भाटापारा छ.ग.
मो........9303127446
★★★★★★★★★★★★★★★★★
विषय..........मकर संक्रांति
विधा ...........चौपाई
★★★★★★★★★★★★★★★★★
मकर राशि आये जग पालक।
चौदह तिथि भाये शुभदायक।।
भोग लगा आओ प्रभु गिरधर।
भाग जाग जाये मनु मधुकर।।1।।
★★★★★
मंगल सुखदा सब जन पावै।
अवसर पावन अति मन भावै।।
दान करो निर्धन को सारे।
लेवे आषी नाथ अपारे।।2।।
★★★★★
उड़े पतंग पवन आकाशा।
उच्च विचारें मदन बिलाशा।।
स्नेह शील आये सम सादर।
मुदित मोह भाये सब आदर।।3।।
★★★★★
शुभदा पावन मंगल कारी।
संक्रायत माने नर नारी।।
दान धर्म का पाठ पढ़ाता।
कर्म शील मानव हरषाता।।4।।
★★★★★★★★★★★★★★★★★
स्वलिखित
कन्हैया लाल श्रीवास
भाटापारा छ.ग.
जि.बलौदाबाजार भाटापारा
No comments:
Post a Comment