Monday, January 13, 2020

बिहार से संतोष कुमार "दीवान" की रचना- संघर्षों की छलांग

नाम- संतोष कुमार "दीवान"
जिला- पटना 
राज्य -बिहार



    संघर्षों की छलांग

एक परिंदा ऐसा देखा,
फिर उड़ता फिर बैठ जाता।
दुनिया के हर बाधाओं से,
लड़ता लड़ता थक जाता।
ज्यों बढ़ाता कदम मंजिल की ओर,
त्यों जग खींचे पिछे की ओर।
होती जो हल्की ऊंची उड़ान,
देखकर हो जाते सब परेशान।
मेहनत करने वालो को,
नही कभी हार है मिलती,
ऐसा उसने ज्ञान लिया।
अपनी सारी सामर्थ्य शक्ति को,
अच्छे से पहचान लिया।
छूनी है आसमान को अब तो,
ऐसा उसने ठान लिया।
आखिर में मिली सफलता,
दुनिया ने भी उसे मान लिया।
संघर्षों से वो बन गया मिशाल,
चूमने लगी दुनिया उसके कदमताल।

9 comments:

  1. Bharte rho tum v choti choti....uran
    Her jawa pe hoga eak din nam diwan

    ReplyDelete
  2. Very good
    Bhut achchha likhte ho aap

    ReplyDelete
  3. Jio mere dost yese hi apne gaw our pita ji our dada ji ka name roushan Karo 👌👌👌👍👍👍👍👍👍

    ReplyDelete
  4. बिहार की धरती से तुम भी एक दिन महान कवि बन जाओगे अपनी उड़ान बनाये रहो।
    एक दिन तुम्हारा भी नाम किताब में आएगा "दीवान"।

    ReplyDelete

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...