शीर्षक◆ *राजनीति*
राज्य◆ छत्तीसगढ़
संपर्क◆
राजनीति
गुजरे जमाने की बात और थी,
नए जमाने की बात और है।
कभी जंगल में मंगल होते थे ,
अब चुनावी जंगल में दंगल होते हैं।
चुनाव में सब दांव पेंच चल जाते हैं ,
खोटे सिक्के भी चल जाते हैं।
राजनीति अच्छी है ,बुरी है,
कहना बड़ा आसान है।
राजनीति तो राजनीति है, इसे भला बुरा बनाने वाला इंसान है।
राजनीति चलती नहीं, चलाई जाती है,
चलाने के लिए जनमत की दुहाई दी जाती है।।
*शंकर गोयल*
No comments:
Post a Comment