Saturday, December 7, 2019

पश्चिम बंगाल से दिनेश चंद्र प्रसाद "दीनेश" की रचना- कुम्भ स्नान

नाम-दिनेश चंद्र प्रसाद "दीनेश"
राज्य-पश्चिम बंगाल
मोबाईल-9434758093
शीर्षक-"कुम्भ स्नान "


अगर नहाने से कुम्भ
कटता है पाप
मिलता है मोक्ष
जन्म-मरण के चक्कर से
मिलती है मुक्ति
आवागमन के
झंझट से
बच जाते हैं लोग
तो फिर क्यों न करें
जी भर के पाप
और नहा लें कुम्भ
पा लें मुक्ति
क्योंकि मोक्ष के बाद
आत्माओं को स्वर्ग में
रहने का मिल जाता है
प्रमाण पत्र,
तो फिर  क्यों इतनी
बढ़ती जाती है
जनसंख्या
सत्र दर सत्र------.•
दिनेश चंद्र प्रसाद "दीनेश" कलकत्ता

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...