Tuesday, December 31, 2019

छत्तीसगढ़ से शैलेन्द्र कुमार धिरहे की रचना- नये साल का करें स्वागत

नाम--शैलेन्द्र कुमार धिरहे
शीर्षक--नये साल का करें स्वागत
पता--शंकरपाली (छत्तीसगढ़)

नये साल का करें स्वागत
--------------------------------
दिल में नित नये प्रेम, 
मन में सदैव प्रीत जगा लो।
बीते साल की जो हो गम,  
हमेशा के लिये मिटा दो।

दूसरों से हमेशा प्रेम बाँटो
नहीं किसी से करो तुम कभी बैर।
प्यार से चलती है जिंदगी
नफरत के काँटों पर न आये पैर।

जो बीत गये सो बीत गये
न करो कोई अब चिंता।
नये साल के नये उमंग
के साथ हौशलें करलो जिन्दा।

नये साल का हो संकल्प यही
चेहरे पर खुशी लाने का करें प्रयास।
जिंदगी खिल उठे प्रेरणाओं से
मन में जगा दो सबके आत्मविश्वास।

दूसरों को नये सबक मिले
ऐसी हो हम सबकी आदत।
आओ पूरे दिलों जाँ से 'धिरहे'
नये साल का करें स्वागत।।

     ----शैलेन्द्र कुमार धिरहे
     शंकरपाली (छत्तीसगढ़)

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...