Thursday, December 12, 2019

उत्तर प्रदेश से रागिनी शर्मा की रचना- सुनो ज़रा

कवयित्री का नाम-रागिनी शर्मा
शीर्षक- *सुनो ज़रा*
राज्य-उत्तर प्रदेश
सम्पर्क सूत्र-

सुनो ज़रा,
कुछ कहने की एक आस जग गई है,
जो वर्षों थी दबी वो प्यास जग गई है,
सिहरन सी है हवाओं में,
मद्धम मद्धम फ़िज़ाओं में,
जो दफन किया था हमनें,
आज फिर वो खुशबू बिखर गई है,

सुनो ज़रा,
बोझिल थे पग हमारे जो तेरे लिए बढ़े थे,
बेखबर थे हम भी थोड़ा जब तुझसे दूर खड़े थे,
साँसों सरगम की धुन सी,
चितवन भी मधुबन सी,
जो तस्वीर हमने बनाई ,
अब वो कहानी रूमानी सी बन गई है,

सुनो ज़रा,
नज़दीकी अब दिलों से कम होने न देंगे हम,
जो सपने संग बुने हैं वो खोने न देंगे हम,
तेरे आहट की गूंज गर न होगी,
हम फिर भी रोशन जहान अपना कर लेंगे

सुनो ज़रा ,
कुछ कहने की एक  आस जग गई है,
जो वर्षों थी दबी वो प्यास जग गई है.....

✍️✍️✍️राग

1 comment:

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...