Monday, December 2, 2019

राजस्थान से राहुल कुमावत की रचना- रूह

नाम- राहुल कुमावत
पता- श्रीमाधोपुर,(सीकर)
राजस्थान
शीर्षक- "रूह"


                   "रूह"
है रौशनी फिर भी,न जाने क्यू अँधेरा है
जलती हुई शमा के,चारों और पहरा है 
लगा है पहरा तो,शमा ये बुझ ना पायेगी
हटा ये पहरा तो,हकीकत झिलमिलायेगी
छिपकर नकाबों में यूँ,खुद को खोएगा,कब तक
इक दिन तेरे रुख को,तेरी रूह,छू ही जायेगी...

बहती नदी है तू,बहता समंदर है
ना खोयी वो लहरें,तेरे जो अन्दर है
जो उठी लहर इक बार,तो फिर रुक ना पायेगी
ये शांत लहरें इक दिन जब,सुनामी बन जायेगी
अंतर्मन के इस चक्रवात को,रोकेगा कब तक
इक दिन तेरे रुख को,तेरी रूह छू ही जायेगी...

तू है जुदा सबसे,अलग है आईना तेरा
है भीड़ करोड़ों की,अलग है मायना तेरा
है हुनर तेरा,शमशीर तेरी,जब ये चल जायेगी
साहस,हौसला,हिम्मत,जूनून,ताकत बन जाएगी
लाचारी,बेबसी,दर्द ओ ग़म तू झेलेगा कब तक
इक दिन तेरे रुख को,तेरी रूह छू ही जायेगी...

2 comments:

  1. जय हो
    रूहानी नज्म, शानदार ,जानदार जोरदार
    तनसुख

    ReplyDelete

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...