नाम - चेतन सिंह
पता - कसडोल , जिला - बलौदाबाजार ( छ ग )
संपर्क - 9202507146
शीर्षक -- बलात्कार
____________________________
हैदराबाद की वीभत्स घटना ,
" एड्स " से बडी महामारी है !
कोमल तन में सिर्फ *काम*दिखे,
ये कैसी मानसिक बीमारी है !!
बहन - बेटियां तो अपनी भी
फिर क्यों सबकी नजर बुरी ?
अपने घर अपने शहर में 'प्रियंका,
असहाय-सी, ये कैसी लाचारी है !!
उस माँ का दर्द भला कौन जाने ,
जो कह रही मेरा बेटा व्यभिचारी है !
माँ की ममता , बहन का प्रेम ,
क्यों इस पर *वासना* भारी है !
ये कैसी सोच , ये कैसी मनोदशा,
*बावला* मन बन रहा बलात्कारी है !
दामिनी, निर्भया ,प्रियंका क्रमशः--
ये सिलसिला आखिर कब तक ?
न हो तुम्हारी भले ही ये बेटियां ,
एक पिता के आँगन की फुलवारी है !!
बहुत ही सुंदर रचना...
ReplyDeleteधन्यवाद !!
DeleteBahut sundar
ReplyDeleteआभार आपका !!
Deleteबहुत बढियां चेतन भाई...
ReplyDeleteधन्यवाद भाई जी !!
DeleteBahut sunder
ReplyDeleteधन्यवाद महोदय !!
Deleteबहुत ही बढ़िया सर
ReplyDeleteआभार आपका महोदय !!
DeleteWow !! Ek number
ReplyDeleteधन्यवाद!
ReplyDeleteधन्यवाद!
ReplyDeleteआभार आपका !!
ReplyDelete