Monday, December 9, 2019

पपुआ न्यू गिनी से संदीप सिंधवाल की रचना -इच्छा किसकी हो

कवि - संदीप सिंधवाल
संपर्क - +6757822
राष्ट्र - पपुआ न्यू गिनी (भारतीय मूल)


इच्छा किसकी हो
**************

मन का क्या जितना मिला उतना और प्यासा
तन का क्या जितना ढला दिल और जवां सा।

क्षीर सागर सी इच्छाएं अथाह और अनंत हैं
इच्छा का क्या जितनी पूरी उतनी और आशा।

ये धन दौलत भगाती रहती नर को आजीवन
जितना जीतता गया उतना खेला और पांसा।

अनगिनत उपलब्धि है, हर एक पायी ना जाती
सब पाने की फितरत में ही, जीवन को फांसा।

और पाने की चाह में लुट जाता कभी पास का
जितना छुपाओगे जग से उतना और तमाशा।

इच्छा हो तो सीखने की जो कभी ना खत्म हो
जितना ज्ञान हासिल करो उतनी और जिज्ञासा।

-संदीप सिंधवाल संजू

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...