Tuesday, December 31, 2019

छत्तीसगढ़ से शंकर गोयल की रचना- नववर्ष

कवि -शंकर गोयल
शीर्षक- नववर्ष 
संपर्क- 70004846
_____________________
          नव वर्ष
नया साल हमारा कैसा हो
क्या बीता वर्षहमारा वैसा हो?
नवागत, नवजात याअंकुरित,
 भविष्य सुनहरे सपनों का जैसा हो।
हत्या, खून -खराबा समस्याओं का,
लिबास ओढ़े काले अध्याय व पैसा हो।
 या कुछ नया कर गुजरने की लालसा,
 इंसान में देश प्रहरी के भाव जैसा हो।
 नववर्ष, नवगीत, नई चाहत से ,
नवभावों व सद्भावों से लबरेज,
 परिपूर्ण हो समृद्धि की कामनाएं, 
सबके लिए नववर्ष 2020 वैसा हो।।
           शंकर गोयल

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...