Thursday, December 19, 2019

बिहार से इन्दु कुमारी की रचना- चाहत

नाम - इन्दु कुमारी
राज्य - झंझारपुर बिहार
शीर्षक -चाहत

              चाहत


तेरे एहसास से चाहत है मुझे,
तुम मेरे पास नहीं फिर भी,
तेरे याद से मोहब्बत है मुझे,
उन लम्हों से चाहत है मुझे,
जिन लम्हों में हो सिर्फ 
तेरी और मेरी बातें,
उन अल्फ़ाज़ से चाहत है मुझे,
जो महकते हो तेरी मोहब्बत से,
उन जज़्बात से चाहत है मुझे,
तुझसे मिलना तो अब 
एक ख्याल लगता है,
इस लिए तेरे इंतज़ार से चाहत है मुझे,,,,,,,,,,,।



इन्दु कुमारी
झंझारपुर बिहार

3 comments:

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...