Thursday, December 19, 2019

छत्तीसगढ़ से रश्मि शाही शर्मा की रचना- अंतर

नाम - रश्मि शाही शर्मा 
रायपुर, छत्तीसगढ़ 

____________________________________________
           
              अंतर

हमेशा नहीं पर हाँ कभी कभी होता है, 
पूछूँ तुमसे कौन सा प्रेम सही होता है...
क्या प्रेम प्रेम में फर्क़ होता है?? 
समा ना पाई संसार में तुम्हारे, 
जिसका संसार तुम से होता है....
जो आंसुओं को अनदेखा कर दे , 
शांत सौम्य बुद्ध वही होता है... 
जो रिश्तों से निष्ठुर हो ठुकराए, 
जीवन का श्रेय वही पाता है... 
अनामिका उलझी हो जिसकी, 
कोमल लटें संवारने में... 
दिन रात न्योछावर हो जिसका 
पुष्प एक सम्भालने में.... 
नैन भीगे रहें जिसके, 
नन्हें स्वप्न सिरहाने में... 
महान वो नहीं कभी होता है... 
पूछूँ तुमसे कौन सा प्रेम सही होता है... 
हमेशा नहीं पर हाँ... कभी-कभी होता है...

रश्मि...

9 comments:

  1. भावनाओं की सुगढ अभिव्यक्त

    ReplyDelete
  2. सराहनीय रचना

    ReplyDelete
  3. प्रेम....गर हैं? तो बस एहसास...
    बेहद खूबसूरत कविता

    ReplyDelete
  4. अद्भुत वाकई इसका जवाब शब्दों में नहीं होता है। कितने बार पूछोगी कौन सा प्रेम सही होता है।
    यूँ ही रचते रहिये। आपको अशेष शुभकामनाएं।....suyog

    ReplyDelete
  5. हमेशा नहीं पर हाँ... कभी-कभी होता है.

    ReplyDelete
  6. Prem ek anubhuti aur ek makhmali ahasas hota ha

    ReplyDelete
  7. भावनात्मक अभिव्यक्ति

    ReplyDelete

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...