Wednesday, November 6, 2019

छ. ग. से शैलेन्द्र चेलक की रचना- जब आएगी मौत

नाम - शैलेन्द्र चेलक
शीर्षक - जब आएगी मौत
सम्पर्क -9098518976
पता - पेंडरवानी, बालोद ,छ. ग. ।


  जब आएगी मौत
तेरी ये तैयारी बाकी रह जायेगी ,
ये दुनियादारी बाकी रह जायेगी ,
सोच जिस दिन जाना होगा तुम्हें ,
सारी होशियारी बाकी रह जायेगी ,
खुद की ओछी कारनामों पे इतराते रहे तुम ,
तेरा दौर चला जायेगा ,सीरत बाकी रह जायेगी ,
गुमां ग्रसित हो गैरों को कमतर आंका ,
रब के पैमानें में तेरी ईमानदारी बाकी रह जायेगी ,
छल-छद्म अपनो से की गैरों से भी ,
ये भी सोच तेरी बारी बाकी रह जायेगी ,
किस पशोपेश में उलझें पड़े हो तुम ,
मैं-मेरी की जिम्मेदारी बाकी रह जायेगी ,
कल की फ़िक्र में आज खो दिए  ,
कल फिर आज की कसक बाकी रह जायेगी ,
अपनो की ख़ातिर  मर -मर कर जी रहा है ,
कल सारी जवाबदारी बाकी रह जायेगी ,
            - शैलेन्द्र चेलक  -

9 comments:

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...