Wednesday, November 6, 2019

छत्तीसगढ़ से शंकर गोयल की कविता- आ गया चुनाव

कवि-शंकर गोयल
शीर्षक- *आ गया चुनाव*
राज्य-छत्तीसगढ़
सम्पर्क-7000484610
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
   *आ गया चुनाव*
आ गया चुनाव है
मन में भटकाव है ।   
देश में चुनाव है ,.      
बिक रहा गांव है।।      
जन मन का जनहित से ,
हो रहा दुराव है।।    
लालच में डूबे लोगों का,
आपस में हो रहा जुड़ाव हैं।
आ गया चुनाव है,      
गांव शहर विकास की बात,
में हो गया ठहराव है।
जनता की भीड़ का , 
किस तरफ झुकाव है
लगाव है अलगाव है ,   
आ गया चुनाव है।      
नेता हाथ जोड़े नतमस्तक,
घूमे गांव-गांव हैं ।        
मत मतदान पेटी में बंद ,
नेताजी के चेहरे में तनाव हैं।
ऊंट किस करवट बैठेगा
इस पर लग रहा दाव हैं
आ गया चुनाव हैं ,      
मन में भटकाव हैं
रचनाकार ✍-शंकर गोयल

2 comments:

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...