नाम - शैलेन्द्र चेलक
शीर्षक - नया हिंदुस्तान बनाएं
सम्पर्क -९०९८५१८९७६
पता- पेंडरवानी ,बालोद ,छ. ग.
नया हिन्दुस्तान बनाएं
सर्वधर्म समभाव जहां ,
कल था ,आज है, उसे हम और बढ़ाए,
एक-दूजे का सम्मान करें ,
एक-दूजे का मान बढ़ाए ,
धर्म -मजहब के खुरेन्जो का ,शमन करे,भय दमन करें ,
जो राह दिखाया न्याय तंत्र ने ,
हम भी सर्व राष्ट्र में अमन करें ,
निर्णय(अयोध्या पर)पश्चात, हम सबने
इंसानियत के मर्म को देखा ,
जगह-जगह हिन्दू -मुस्लिम,
साथ निभाते राष्ट्र धर्म को देखा ,
धर्म निरपेक्ष राष्ट्र हमारा ,
वसुधैव कुटुम्बकम को बढ़ाए ,
गाँधी की धरती ,कलाम की भूमि को,
सपनो से भी अच्छा हिंदुस्तान बनाये,
जहाँ गीता की डोली रहीम उठाएं,
सादिया को ईदी देने राम आए ,
सिख -ईसाई बाटें भाईचारा ,
सब बुरे वक़्त में काम आए ,
रामायण-गीतापाठ में सभी का योगदान हो ,
यीशु प्रभु के त्याग हो ,
घर-घर शबद अजान हो ,
है आस यही , विश्वास यही ,
खुशियों का चमन फिर चहकेगा ,
भांति -भांति फूलों से सजे ,
वतन -गुलशन फिर महकेगा ,
एक हार(सर्वधर्म सद्भाव रूपी) ले जीत दिलों को ,
जन-जन में प्रेमगीत सुनाये ,
भरत खंड ,आर्यावर्त को ,
फिर नया हिंदुस्तान बनाये ,
--- शैलेन्द्र चेलक--
Bahut sundar
ReplyDeletePure Bharat ke darshan ho gaye
ReplyDeleteAapki soch ko salaaam
ReplyDeleteJabardast sir ji 👌👌👌🙏
ReplyDeleteNice sir ji
ReplyDeleteसमभाव, समदर्शी हो आप
ReplyDeleteThanks
ReplyDeleteधन्यवाद
ReplyDelete