Tuesday, November 26, 2019

छत्तीसगढ़ से महेन्द्र देवांगन माटी की रचना- आओ नमन करें

कवि  - महेन्द्र देवांगन माटी
शीर्षक  -- आओ नमन करें
राज्य  - छत्तीसगढ़
मो - 8602407353
आओ नमन करें

नमन करें प्रभु राम चंद्र को, नमन करें हम सीता को ।
नमन करें हम रामायण को, उपनिषद और गीता को।।
नमन करें हम मातु पिता को, नमन करें गुरु चरणों को।
नमन करें हम ईष्ट देव को, नमन करें सब वर्णों को।।
पढ़ो वेद गीता रामायण,  आदर्शों को अपनाओ।
घर घर में संस्कार भरो सब, अच्छी बातें बतलाओ।।
सत्य मार्ग पर चलना सीखो, झूठ कभी मत अपनाओ।
भूले भटके राह जनों को , सही मार्ग तुम दिखलाओ।।
महेन्द्र देवांगन माटी
पंडरिया कबीरधाम
छत्तीसगढ़

3 comments:

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...