नाम - राहुल कुमावत
शीर्षक - "तेरे लिए"
राजस्थान
शीर्षक - "तेरे लिए"
राजस्थान
"तेरे लिए"
इस दिल का हर कोना
तेरे लिए…
मेरे ख्वाबों का रंग सलोना
तेरे लिए…
तू आरज़ू,तू जुस्तजू
तू जिन्दगी,तू मेरा जुनू
हर पल इस दिल में
तू बसा...
बनके आया है मेरा सुकु
तेरे रास्तों पे चलना मुझे
तेरी छांव में ढलना मुझे
तू इश्क है कोई नूर है
तेरी धुप में पलना मुझे
हँसते-हँसते हर पल कटे
रोशन लगे हर ख्वाहिशें
बंजर पड़ी इस जमीन पे
हुई हसरतों की बारिशें
मिलकर तुझे ऐसा लगा
इस आज को नया कल मिला
पाकर तुझे ऐसा लगा
इस लम्हे को नया पल मिला
इस दिल का हर कोना...
तेरे लिए…
मेरे ख्वाबों का रंग सलोना...
तेरे लिए...
नाम - राहुल कुमावत

तनसुख
ReplyDeleteशानदार भाई
Nice poem
ReplyDeleteAwesome poem ! keep it up !
ReplyDeleteVery nice dear,keep writing,all the best
ReplyDeleteVery deep thoughts,all the best
ReplyDeleteVery nice,all the best
ReplyDelete